


सूरजपुर: जिला पंचायत सभाकक्ष सूरजपुर में अविवादित नामांतरण एवं अविवादित खाता विभाजन प्रकरणों का ग्राम स्तर पर त्वरित निराकरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जनपद पंचायत सूरजपुर के सरपंच एवं सचिवों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में अधिकारियों ने राजस्व संबंधी मामलों के सरल एवं समयबद्ध निपटारे की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, ऑनलाइन प्रविष्टि तथा ग्राम स्तर पर समाधान की कार्यप्रणाली के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों को बताया गया कि छोटे-छोटे राजस्व प्रकरणों का गांव में ही निराकरण होने से आम नागरिकों को तहसील कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे और प्रशासनिक पारदर्शिता भी बढ़ेगी।
इस अवसर पर एसडीएम (राजस्व) सूरजपुर, तहसीलदार सूरजपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर, विकास अधिकारी जनपद पंचायत सूरजपुर सहित जनपद पंचायत के सरपंच एवं सचिव बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।































