


CG Budget Session 2026 : आज से शुरू हो रहा है और यह 20 मार्च 2026 तक चलेगा। सत्र की शुरुआत राज्यपाल Ramen Deka के अभिभाषण से होगी। पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। माना जा रहा है कि यह सत्र हंगामेदार रह सकता है, क्योंकि विपक्ष ने Vishnu Deo Sai सरकार को घेरने की रणनीति बनाई है।
इस बार कुल 15 बैठकें प्रस्तावित हैं। वित्त मंत्री OP Choudhary 24 फरवरी को दोपहर 12:30 बजे वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे। बजट पर सामान्य चर्चा 26 और 27 फरवरी को होगी। इसके बाद 9 मार्च से 17 मार्च तक विभागवार अनुदान मांगों पर चर्चा चलेगी। 17 मार्च को विनियोग विधेयक पेश होगा और 18 मार्च को उस पर चर्चा के बाद पारित किया जाएगा।
सत्र के दौरान छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 और छत्तीसगढ़ लोक सुरक्षा प्रवर्तन विधेयक, 2026 भी पेश किए जा सकते हैं। विधायकों ने कुल 2813 प्रश्न लगाए हैं, जिनमें 1437 तारांकित और 1376 अतारांकित प्रश्न शामिल हैं। इसके अलावा 61 ध्यानाकर्षण प्रस्ताव, एक अविलंबनीय लोक महत्व का विषय, 13 अशासकीय संकल्प, 9 शून्यकाल सूचनाएं और 112 याचिकाएं प्राप्त हुई हैं।
































