बलरामपुर: बलरामपुर जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं युवाओं में खेल भावना के विकास के उद्देश्य से 10 फरवरी 2026 से सेजेस हिन्दी माध्यम विद्यालय बलरामपुर में तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
प्रतियोगिता का शुभारंभ आदिम जाति विकास तथा कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम के मुख्य आतिथ्य में होगा। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक  उद्धेश्वरी पैकरा, प्रतापपुर विधायक  शकुंतला सिंह पोर्ते, जिला पंचायत उपाध्यक्ष  हीरामुनी निकुंज, उपाध्यक्ष  धीरज सिंह देव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुमित्रा चेरवा एवं बलरामपुर नगर पालिका अध्यक्ष लोधी राम एक्का विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के अंतर्गत जिले के विभिन्न विकासखंडों से चयनित खिलाड़ी विभिन्न खेल विधाओं में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती, कराटे, तीरंदाजी, रसाकस्सी सहित अन्य पारंपरिक खेल शामिल हैं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य जिले में खेल संस्कृति को प्रोत्साहन देना, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना तथा खिलाड़ियों को राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है। जिला प्रशासन एवं खेल विभाग द्वारा प्रतियोगिता के सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं।
ओलंपिक प्रतियोगिता के अंतर्गत 10 फरवरी को कबड्डी, खो-खो जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक, बालिका, महिला, पुरूष) सेेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा बैडमिंटन, वालीबॉल जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक, बालिका, महिला, पुरूष)  इंडोर पुलिस लाइन बलरामपुर में आयोजित होगा। फुटबॉल जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालिका, महिला) मिशन स्कूल के पास खेल मैदान में आयोजित होगा। इसी प्रकार 11 फरवरी को हॉकी कुश्ती, कराटे (बालक, बालिका, महिला, पुरूष) सेेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित किया जाएगा। बास्केटबॉल जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक, बालिका, महिला, पुरुष) एकलव्य विद्यालय भेलवाडीह एवं फुटबॉल जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक, पुरुष) कृषि विज्ञान केंद्र जाबर के खेल मैदान में आयोजित होगा। समापन कार्यक्रम अंतर्गत 12 फरवरी को एथलेटिक्स, तीरंदाजी जूनियर एवं सीनियर वर्ग (बालक, बालिका, महिला, पुरुष) एवं रस्सा कस्सी सीनियर महिला वर्ग सेजेस हिंदी माध्यम विद्यालय बलरामपुर के खेल मैदान में आयोजित होगा।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!