


अंबिकापुर।संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम को नशीले प्रतिबंधित कैप्सूल बिक्री करने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हाथ लगी। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में कल गस्त के दौरान कत्कालो बाजार थाना दरिमा पहुंचने पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को देखकर रोकने पर वह भागने लगा जिसे दौड़ा कर पकड़ा गया। पूछने पर उसने अपना नाम मुकेश गुप्ता निवासी करजी थाना दरिमा का होना बताया उसकी तलाशी लेने पर उसके पास रखे झोले से 224 नग SPASMO PROXYVON PLUS नशीला कैप्सूल बरामद कर गिरफ्तार किया गया तथा कल ही शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि सूआरपारा पानी टंकी थाना बतौली के पास दो लड़के राहुल तिग्गा व नितेश चौहान नशीले कैप्सूल का सप्लाई करने वाले हैं। तत्काल सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने अपनी टीम के साथ घेराबंदी कर उन दोनों लड़कों राहुल एवं नितेश को पकड़ा उनके कब्जे से 472 नग SPASMO PROXYVON PLUS कैप्सूल ज़ब्त कर गिरफ्तार किया गया। तीनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22C के तहत गिरफ्तार कर आज विशेष न्यायालय अंबिकापुर में पेश किया न्यायालय से जेल दाखिल किया।
कार्रवाई के दौरान सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता, मुख्य आरक्षक रमेश दुबे, कुमारु राम, अशोक सोनी, नगर सैनिक गणेश पांडे, ओमप्रकाश गुप्ता, महिला सैनिक चंद्रावती की महत्वपूर्ण भूमिका रही। सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि सरगुजा को नशा मुक्त करने की दिशा में प्रयास जारी है।
































