


CG Budget Session: छत्तीसगढ़ विधानसभा के CG Budget Session का आज छठा दिन है। सदन की कार्यवाही सुबह 11 बजे से शुरू होगी और इसकी शुरुआत प्रश्नकाल से की जाएगी। प्रश्नकाल के दौरान विधायक विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाएंगे, जिनका जवाब संबंधित मंत्री देंगे। इसके बाद अलग-अलग विभागों की वार्षिक रिपोर्टें भी सदन के पटल पर रखी जाएंगी।
CG Budget Session के छठे दिन कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। आज मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े अपने-अपने विभागों से जुड़े सवालों का जवाब देंगे। इसके अलावा मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मंत्री केदार कश्यप, मंत्री दयालदास बघेल और मंत्री रामविचार नेताम भी विभिन्न विभागों से संबंधित पत्रों और दस्तावेजों को सदन के पटल पर रखेंगे।
आज की कार्यवाही में विधायकों की ओर से ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी लाए जाएंगे। विधायक भावना बोहरा और ब्यास कश्यप महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार का ध्यान आकर्षित करेंगे। वहीं विधानसभा की सभापति गोमती साय विभिन्न प्रतिवेदनों की प्रस्तुति करेंगी।
































