


Ratna Jyotish: ज्योतिष शास्त्र में रत्नों को बेहद प्रभावशाली माना गया है। मान्यता है कि यदि सही रत्न को उचित विधि और नियमों के साथ धारण किया जाए, तो यह न केवल जीवन में सकारात्मक बदलाव लाता है बल्कि करियर में भी नई ऊंचाइयां दिला सकता है। ग्रहों की स्थिति को मजबूत कर ये रत्न नौकरी और व्यापार में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक माने जाते हैं।
पन्ना: व्यापार और बुद्धि का रत्न
पन्ना का संबंध बुध ग्रह से माना जाता है, जो बुद्धि, संवाद और व्यापार का कारक है।
किसे लाभ: व्यापार से जुड़े लोग और जिनकी कुंडली में बुध कमजोर होता है। वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए यह शुभ माना जाता है।
कैसे पहनें: बुधवार के दिन सोने या चांदी की अंगूठी में जड़वाकर कनिष्ठ उंगली में धारण करें।
माणिक: आत्मविश्वास और नेतृत्व का प्रतीक
माणिक रत्न का संबंध सूर्य से है। इसे पहनने से आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होती है।
किसे लाभ: नौकरीपेशा लोगों के लिए खासतौर पर लाभकारी। मेष, सिंह, वृश्चिक और धनु राशि वालों के लिए शुभ माना जाता है।
कैसे पहनें: रविवार को सूर्योदय के समय सोने या तांबे की अंगूठी में अनामिका उंगली में पहनें।
पुखराज: भाग्य और ज्ञान का रत्न
पुखराज बृहस्पति ग्रह से जुड़ा है, जिसे ज्ञान, धन और भाग्य का स्वामी कहा जाता है।
किसे लाभ: शिक्षक, बैंकिंग, मैनेजमेंट और वकालत से जुड़े लोगों के लिए विशेष लाभकारी। धनु और मीन राशि के लिए शुभ।
कैसे पहनें: गुरुवार को सोने या पंचधातु की अंगूठी में तर्जनी उंगली में धारण करें।
ध्यान रखें ये जरूरी बातें
रत्न तभी लाभ देते हैं जब उन्हें सही नियमों के अनुसार पहना जाए। बिना ज्योतिषीय सलाह के रत्न धारण करना नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए किसी जानकार विशेषज्ञ की सलाह लेकर ही रत्न पहनना बेहतर होता है।
































