

सूरजपुर। कलेक्टर एस. जयवर्धन ने स्थानीय अवकाश में संशोधन करते हुए नया आदेश जारी किया है। पूर्व में 27 अगस्त 2025 को गणेश चतुर्थी पर्व पर घोषित अवकाश अब निरस्त कर दिया गया है। इसके स्थान पर जिले में 03 सितम्बर 2025 को करमा (ढोल ग्यारस) पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। कलेक्टर द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी आदेश के अनुसार यह अवकाश जिले के समस्त शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में प्रभावी रहेगा। निर्णय से स्थानीय निवासियों और कर्मचारियों में हर्ष का वातावरण है, क्योंकि करमा पर्व आदिवासी अंचल का प्रमुख त्योहार माना जाता है।























