सूरजपुर: सुप्रसिद्ध माता कुदरगढ़ी देवी धाम परिसर में ट्रस्ट के कार्यकारिणी गठन के बाद प्रथम बैठक रखा गया जिसमें सर्व प्रथम माता कुदरगढ़ी के चित्र में पुष्प माला अर्पण व दीप प्रज्वलन किया गया ,तत्पश्चात न्यास के अध्यक्ष रामसेवक पैकरा तथा सभी नवगठित कार्यसमिति के पदाधिकारियों व सदस्यों का पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया।बैठक में माता के मंदिर परिसर तथा मेला परिसर के सुब्यवस्थित विकास पार्किंग,पानी,बिजली,ब्यवस्थित बाजार के साथ रोपवे  निर्माण एवं सुसज्जित ट्रस्ट कार्यालय सहित धाम के विकास से संबंधित विभिन्न  विषयों पर चर्चा उपरांत निर्णय लिया गया।

इस मौके पर लोक न्यास ट्रस्ट के  उपाध्यक्ष सह मेला अध्यक्ष  भुवन भास्कर प्रताप सिंह , उपाध्यक्ष सुरेश गोयल , कोषाध्यक्ष बलराम सोनी , सचिव आशीष प्रताप सिंह ,सह सचिव  प्रवीण कुमार गुर्जर , कार्यलय प्रभारी  अजय तिवारी ,सह प्रभारी  नरेश कुमार जायसवाल , कार्यकारणी सदस्य  राजीव प्रताप सिंह ,  ओंकार पाण्डेय , संजय यादव ,मुकेश अग्रवाल ,प्रदीप द्विवेदी, शान्तनु गोयल , अभय गुप्ता, संरक्षक  मेजर अनिल सिंह जी,  बाबूलाल गोयल , सुरेश कुमार (सुभाष गोयल) ,एडिशनलएस.पी सूरजपुर,एस.डी.ओ.पी,ओडगी मुख्यकार्यपालन अधिकारी(
ओडगी  एस.डी.ओ.आर.ई.एस ईंजीनियर,पटवारी कुदरगढ़ क्षेत्र,चौकी प्रभारी सहित ट्रस्ट के कर्मचारी गण मौजूद रहे,बैठक का सफल संचालन ट्रस्ट के सचिव आशिष प्रताप सिंह के द्वारा किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!