


सूरजपुर:प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज सूरजपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती महोत्सव में सम्मिलित हुए। यह भव्य आयोजन सरगुजा संभाग साहू समाज एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सूरजपुर रिंग रोड स्थित भक्त माता कर्मा चौक पर विधिवत पूजा अर्चना कर व माँ कर्मा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ कर्मा को नमन कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।

































