सूरजपुर: सूरजपुर जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुमदा बस्ती में शराब के नशे में ग्रामीणों से गाली-गलौज, धमकी और जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, है। आरोपी के खिलाफ गांव के दो अलग-अलग लोगों द्वारा लिखित शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया।

पीड़ित रामदेव सिंह पिता रामदीन वे गांव के चौक में ठेला लगाकर रोजी-रोटी चलाते हैं. उन्होंने बताया कि 10 फरवरी 2026 की शाम गांव के ही लवकेश सोनी पिता शंकर सोनी ने बिना किसी कारण उन्हें रास्ते में रोककर गाली-गलौज की और लोहे की रॉड से जानलेवा हमला करने की कोशिश की। झुक जाने से उनकी जान बच गई, लेकिन उनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। आरोपी ने उनकी पत्नी-बच्चों को भी गालियां दीं और घर जलाने व जान से मारने की धमकी दी।

वहीं दूसरी शिकायत कृष्णा सिंह पिता भागीरथी सिंह सीएससी संचालक  है उसने शिकायत दर्ज कराई, उन्होंने बताया कि आरोपी उनके घर के सामने आकर उन्हें और उनके परिवार को धमकाता रहा है। आरोपी पहले भी उनकी दुकान का बैनर फाड़ चुका है और लगातार डराने-धमकाने की हरकत करता रहा है।दोनों शिकायतों के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी लवकेश सोनी को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!