बलरामपुर: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय मकर संक्रांति परब पर 14 जनवरी को तातापानी महोत्सव में विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण, शिलान्यास एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय जिले में कुल 654 करोड़ 42 लाख रुपए से अधिक की राशि के 210 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। इसमें 330 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपए के 140 विकास कार्यों का लोकार्पण और 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपए के 70 कार्यों का भूमिपूजन/शिलान्यास शामिल है।

लोकार्पण के अंतर्गत 323 करोड़ 96 लाख 21 हजार रुपये के लागत राशि के 140 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 14 विकास कार्य लागत राशि 187 करोड़ 72 लाख 40 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 3 विकास कार्य लागत राशि 14 करोड़ 56 लाख 5 हजार रुपये, क्रेड़ा विभाग के 1 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 80 लाख 9 हजार रुपये तथा लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 63 विकास कार्य लागत राशि 119 करोड़ 87 लाख 67 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं।

भूमिपूजन/शिलान्यास अंतर्गत 330 करोड़ 46 लाख 72 हजार रुपये की लागत राशि के 70 विकास कार्य शामिल है। जिसमें लोक निर्माण विभाग(भ/स) के 21 विकास कार्य लागत राशि 140 करोड़ 11 लाख 99 हजार रुपये, लोक निर्माण विभाग सेतु के 14 विकास कार्य लागत राशि 67 करोड़ 77 लाख 18 हजार रुपये, पीएमजीएसवाई के 19 विकास कार्य लागत राशि 81 करोड़ 46 लाख 08 हजार रुपये, क्रेडा विभाग के 01 विकास कार्य लागत राशि 1 करोड़ 86 लाख 26 हजार रुपये, नगर पालिका परिषद् बलरामपुर के 3 विकास कार्य लागत राशि 12 करोड़ 61 लाख 2 हजार रुपये, आदिवासी विकास विभाग के 2 विकास कार्य लागत राशि 26 करोड़ 64 लाख 1 हजार रुपये के कार्य शामिल हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!