भोपाल। MP राज्यसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह का कार्यकाल खत्म हो चुका है, लेकिन पार्टी ने अभी तक नए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस बीच प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी के बयान ने चर्चा और बढ़ा दी है।

जीतू पटवारी ने कहा कि दिग्विजय सिंह एक बार फिर राज्यसभा के उम्मीदवार हो सकते हैं। हालांकि उन्होंने खुद को इस दौड़ से अलग बताते हुए साफ किया कि वह राज्यसभा नहीं जाना चाहते। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष का पद जिम्मेदारी और गरिमा से जुड़ा होता है, इसलिए वह संगठन में ही काम करना चाहते हैं और अंतिम फैसला पार्टी नेतृत्व पर छोड़ दिया है।

MP राज्यसभा चुनाव को लेकर उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस के सभी विधायक एकजुट हैं और किसी तरह की हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश सफल नहीं होगी। उनका कहना है कि पार्टी ने अपने विधायकों को साथ बनाए रखने के लिए पूरी तैयारी कर ली है।

वहीं कमलेश्वर डोडियार के संभावित दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर पटवारी ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया। इससे राजनीतिक अटकलें और तेज हो गई हैं।

मध्य प्रदेश में 19 जून को राज्यसभा की तीन सीटों के लिए चुनाव होना है। इनमें दो सीटें भाजपा के पास हैं, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में रही है। फिलहाल सभी की नजर इस बात पर टिकी है कि कांग्रेस MP राज्यसभा चुनाव में किसे उम्मीदवार बनाती है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!