

अंबिकापुर: जिला सरगुजा पुलिस बल को वर्ष 2023-24 की आरक्षक संवर्ग भर्ती प्रक्रिया के तहत 10 नव आरक्षकों की सौगात मिली है। चयनित अभ्यर्थियों ने शनिवार 20 दिसंबर 2025 को जिला पुलिस बल सरगुजा में आरक्षक (जीडी) के पद पर अपनी आमद दर्ज कराई।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज दीपक कुमार झा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सरगुजा राजेश अग्रवाल ने सभी नव नियुक्त आरक्षकों को नियुक्ति आदेश एवं नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किए। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों ने नव आरक्षकों को शुभकामनाएँ देते हुए अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का संदेश दिया।
नव नियुक्त आरक्षकों की सूची:
1. नंदकुमार सिंह – ग्राम चिरंगा, तहसील बतौली
2. जिग्रेश कुमार सिंह – ग्राम सोनतराई, तहसील उदयपुर
3. रोहित कुमार राजवाड़े – ग्राम गंगटियापारा पुखरता, तहसील लखनपुर
4. सतीश कुमार – दौलतपुर, तहसील उदयपुर
5. आलम सिंह – ग्राम खड़गांव अरगोती
6. प्रियंका भगत – पटेलपारा, अंबिकापुर
7. रंजीत – पेटला चौक, कोयलापानी, थाना सीतापुर
8. जीवित कुमार – चेनपुर, पोस्ट प्रतापगढ़ राजखेता
9. बिंदेश्वर सिंह – महेशपुर, पोस्ट लक्ष्मणगढ़, तहसील उदयपुर
10. भुवंती – ग्राम परसा, पोस्ट डांडगाँव, तहसील उदयपुर






















