


अम्बिकापुर: कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी संजीव कुमार झा द्वारा जिले के मैनपाट महोत्सव के दौरान शांति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए अधिकारियों की मजिस्ट्रीयल ड्यटी लगाई गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार संयुक्त कलेक्टर टी.सी. अग्रवाल, अनुविभागीय दण्डाधिकारी सीतापुर अनमोल विवेक टोप्पो, अनुविभागीय दण्डाधिकारी अम्बिकापुर प्रदीप कुमार साहू, डिप्टी कलेक्टर नीलम टोप्पो व प्रवीण भगत, तहसीलदार अम्बिकापुर भूषण सिंह मंडावी, तहसीलदार बतौली वेदराम चतुर्वेदी, तहसीलदार दरिमा इरशाद अहमद, तहसीलदार लुण्ड्रा मुखदेव यादव, तहसीलदार मैनपाट कमलावती सिंह, तहसीलदार उदयपुर सुभाष शुक्ला, नायब तहसीलदार मैनपाट शेख मुहम्मद एजाज हासमी, प्रभारी तहसीलदार सीतापुर शशिकांत दुबे, नायब तहसीलदार लुण्ड्रा अनिरूद्ध मिश्रा, नायब तहसीलदार लखनपुर श्रुति धुर्वे की ड्यूटी लगाई गई है।
































