

अंबिकापुर।सरगुज़ा के मानिक प्रकाशपुर पंचायत भवन में आयुर्वेद वैध संघ की जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुआ। बैठक में सर्व सम्मति से डूमरडीह निवासी सुरेश सोनी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके पश्चात नवीन कार्यकारिणी भी गठन किया।नवीन कार्यकारिणी में जिला उपाध्यक्ष लखनपुर निवासी सागर दास, कोषाध्यक्ष अंबिकापुर निवासी सुन्ना राम, सह सचिव अंबिकापुर निवासी धना राम, कार्यकारिणी सदस्य में राजेश प्रसाद राजवाड़े, कुदर राम राजवाड़े, दिलेश्वर सदावर्ती, तपेश्वर सारथी, सुखदेव सिदार, राजू सिंह, माधव धुर्वे, मंगलू केरकेटा, श्यामधन राजवाड़े, सुशील पैकरा शामिल है।
बैठक में कई विषयों पर चर्चा की गई, बैठक के दौरान जिले के कई वैधगण उपस्थित थे। सुरेश सोनी को जिलाध्यक्ष नियुक्त होने पर सोनार समाज सहित आयुर्वेद वैध संघ में हर्ष है।






















