सूरजपुर: सूरजपुर जिले में राजस्व विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के बाद पूरे जिले के राजस्व अमले में हलचल तेज हो गई है।जिला प्रशासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। जारी आदेश के अनुसार एक साथ 106 संख्या में पटवारियों का तबादला किया गया है, जिससे विभिन्न तहसीलों में व्यापक स्तर पर बदलाव देखने को मिल रहा है।

जानकारी के मुताबिक, कई पटवारियों को एक तहसील से दूसरी तहसील में स्थानांतरित किया गया है। लंबे समय से एक ही स्थान पर पदस्थ कर्मचारियों को हटाकर नई जगहों पर पदस्थापना की गई है, ताकि कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और गति लाई जा सके।इस फैसले को राजस्व व्यवस्था में सुधार और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। वहीं, अचानक हुए इस बड़े फेरबदल से विभागीय कर्मचारियों में हलचल भी देखी जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!