{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{"resize":1},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":true,"containsFTESticker":false}

सूरजपुर: सूरजपुर जिले में मादक पदार्थों के खिलाफ सख्त अभियान के तहत सूरजपुर पुलिस ने बुधवार 18 फरवरी 2026 को लगभग 65 लाख रुपये कीमत के नशीले पदार्थों को नष्ट कर दिया। पुलिस लाइन परिसर में अस्थायी भट्ठा बनाकर जिला स्तरीय औषधि निपटान समिति की निगरानी में यह पूरी कार्रवाई संपन्न की गई। इस कार्रवाई के दौरान एनडीपीएस एक्ट के 20 प्रकरणों में जब्त 101.74 किलोग्राम गांजा, 753 नग गांजा के पौधे, 103 नग नशीली टेबलेट, 778 नग इंजेक्शन, 98 नग कफ सिरप एवं 5920 नग कैप्सूल को विधिवत नष्ट किया गया। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 65 लाख रुपये बताई गई है।

डीआईजी एवं एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने बताया कि यह नष्टीकरण केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की 23 दिसंबर 2022 की अधिसूचना तथा छत्तीसगढ़ शासन के 21 नवंबर 2024 के निर्देशों के अनुरूप किया गया। उनकी अध्यक्षता में संपन्न इस प्रक्रिया में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रितेश चौधरी, जिला आबकारी अधिकारी अनिल मित्तल, पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय अधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने और तस्करी पर रोक लगाने के लिए आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे। कार्रवाई के दौरान रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी, निरीक्षक जावेद मियादांद, प्रधान आरक्षक आशाराम लकड़ा, आरक्षक सोहेल राजा एवं उदय सिंह सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!