सूरजपुर: सूरजपुर जिले के ग्राम कृष्णपुर (परसा पारा) में गुरुवार शाम एक आवासीय मकान में अचानक आग लगने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना शाम करीब 4 बजकर 2 मिनट की बताई जा रही है, जब ग्रामीण लालबरन के घर से धुआं और तेज लपटें उठती देख आसपास के लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।

जानकारी के अनुसार सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र सूरजपुर की टीम फायर वाहन क्रमांक सीजी 02 एयू 0815 के साथ बिना देर किए मौके के लिए रवाना हुई। घटनास्थल पर पहुंचकर दमकल कर्मियों ने तेजी से स्थिति का जायजा लिया और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।अग्निशमन दल की तत्परता और सूझबूझ के चलते कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया, अन्यथा आग आसपास के मकानों तक फैल सकती थी और भारी नुकसान हो सकता था।इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि मकान के अंदर रखे घरेलू सामान को आंशिक नुकसान पहुंचा है। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!