


अंबिकापुर: सरगुजा जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने और यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बतौली पुलिस टीम ने “ड्रंक एंड ड्राइव” के दो मामलों में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वाहन चालकों को कुल 20 हजार रुपये के अर्थदंड से दंडित कराया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा-निर्देशन में जिलेभर में विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना बतौली क्षेत्र में वाहन जांच के समय दो दोपहिया वाहन चालकों को रोका गया और ब्रेथ एनालाइजर से जांच की गई।जांच में बजाज पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/DC/5266 के चालक खेमलाल सिदार (35 वर्ष), निवासी बालक पोड़ी, थाना कापू, जिला रायगढ़ तथा एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक CG/15/DZ/2946 के चालक टिकेश्वर बीसी (38 वर्ष), निवासी गुजरवार, थाना लुंड्रा, शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए।पुलिस द्वारा दोनों वाहन चालकों के विरुद्ध धारा 185 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय ने दोनों मामलों में 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड लगाते हुए कुल 20 हजार रुपये का जुर्माना किया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली निरीक्षक विवेक सेंगर, प्रधान आरक्षक अनूप कुजूर, रविश लकड़ा तथा आरक्षक राजू कुजूर, जोगी बड़ा, राजेश खलखो, संतोष बरवा एवं विकास एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
































