


सूरजपुर: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 आज जिला मुख्यालय सूरजपुर में शांति संपन्न हुई। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए जिले में कुल 04 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए थे।
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम पाली में कुल 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 990 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 248 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में भी 1238 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 981 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया और 257 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।परीक्षा के दौरान जिला प्रशासन द्वारा सभी केन्द्रों पर कड़ी निगरानी रखी गई एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पर्याप्त व्यवस्थाएं की गई थीं।
































