


अंबिकापुर: अपराधों पर अंकुश लगाने एवं क़ानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के क्रम मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस कोऑर्डिनेशन सेंटर के सभाकक्ष मे राजपत्रित पुलिस अधिकारियो समेत समस्त थाना चौकी प्रभारियों की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई, समीक्षा बैठक मे डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा थानावार लंबित अपराध, चालान, शिकायत, मर्ग की जानकारी थाना चौकी प्रभारियों से प्राप्त कर समीक्षा की गई साथ ही म्यूल एकाउंट एवं पीओएस के लाम्बित मामले मे आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। विवेचको कों प्रकरण कों अनावश्यक लंबित ना रखने की सख्त समझाईस दी गई।
इस बैठक के दौरान थाना चौकी प्रभारियों को NAFIS मे एंट्री बढ़ाने एवं गिरफ्तार शुदा व्यक्तियों का डिजिटल रिकॉर्ड रखने निर्देशित किया गया, सभी थाना चौकी स्तर पर प्रभारीगण अपने अपने अपने थाना चौकी अंतर्गत निवासरत निगरानी बदमाश, गुंडा बदमाश, आदतन बदमाश एवं अन्य आपराधिक किस्म के व्यक्तियों की फिंगरप्रिंट लेकर सिस्टम मे अधतन करने के निर्देश दिए गए, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा द्वारा ई चालान एवं ई साक्ष्य के उपयोगिता की अधतन स्थिति की समीक्षा की गई एवं लाम्बित मामलो का निराकरण करने हेतु थाना चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया, सड़क हादसों में कमी लाने एवं हादसों के पश्चात सड़क दुर्घटनाओ के कारणों की समीक्षा सहित घायलों के ईलाज की व्यवस्था हेतु तैयार इंटीग्रेटेड रोड एक्सीडेंट डेटाबेस (IRAD) की इंट्री की समीक्षा की गई, IRAD मे इंट्री अधतन रखने निर्दर्शित किया गया। विवेचकों को आपराधिक मामलों में जांच की गुणवत्ता बढ़ाने, पारदर्शिता सुनिश्चित करने और न्यायालय में साक्ष्य मजबूती से प्रस्तुत करने के लिए साप्ताहिक केस डायरी अनिवार्य रूप से लिखने की हिदायत दी गई है।
इस समीक्षा बैठक मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों, नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल , उप पुलिस अधीक्षक राकेश बघेल, उप पुलिस अधीक्षक अजाक सुरेश भगत, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी ग्रामीण तूल सिंह पट्टावी, रक्षित निरीक्षक तृप्ती सिंह राजपूत, स्टेनो फबियानुस तिर्की, समस्त थाना/चौकी प्रभारी, रीडर अमित पाण्डेय एवं पुलिस अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
































