


सूरजपुर: कुदुरगढ़ महोत्सव के खेल मैदान पर इस बार एक नया और अनूठा आकर्षण जुड़ा सेल्फी जोन के रूप में दिखा। यह सेल्फी जोन खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए समान रूप से लोकप्रिय साबित हो रहा है। प्रत्येक मैच से पूर्व दोनों टीमों के खिलाड़ी यहाँ फोटो सेशन करते हैं, जो महोत्सव की एक नई परंपरा बन चुकी है।
इस सेल्फी जोन की सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि खिलाड़ी यहाँ ’’खूब खेलबो, नशा ले दूर रहबो’’ की तख्ती थामकर फोटो खिंचवाते हैं और नशे से दूर रहने का संदेश समाज तक पहुँचाते हैं। खेल के मैदान से उठती यह सामाजिक आवाज़ महोत्सव को केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि जन-जागरूकता का मंच भी बना रही है।खिलाड़ियों के साथ-साथ दर्शक भी अपने परिवार के साथ सेल्फी जोन में पहुँच रहे हैं और यादगार तस्वीरें ले रहे हैं।

































