


अंबिकापुर। अंबिकापुर से ताल्लुक रखने वाले युवा ज्योतिषाचार्य अभिषेक कुमार इन दिनों अपनी ज्योतिषीय विश्लेषण क्षमता और मार्गदर्शन को लेकर चर्चा में हैं। एक विशेष साक्षात्कार में उन्होंने अपने जीवन, साधना और युवाओं को दिए जाने वाले संदेश पर विस्तार से बात की। जैसा कि उन्होंने साक्षात्कारकर्ता मनव्वर अशरफ़ी को बताया –
प्रश्न-1- जी नमस्कार ।
उत्तर- जी नमस्कार ।
प्रश्न-2- ज्योतिष विद्या को आत्मसात करने और देशभर में अपनी अनूठी पहचान बनाने के लिए सबसे पहले आपको बधाई ।
उत्तर- जी धन्यवाद ।
प्रश्न-3- सुना है आपने बतौर शिक्षक भी अपनी सेवाएँ दी हैं । फिर ज्योतिष विद्या की तरफ़ आपका रुझान कैसे बढ़ा ? क्या इसके पीछे किसी की प्रेरणा है ?
उत्तर- जी हाँ, शिक्षण में योगदान देने के साथ-साथ ज्योतिष विद्या में मैंने काफ़ी अध्ययन और रिसर्च किया है । उसके बाद पता चला कि ज्योतिष विद्या को हासिल करना असंभव कार्य नहीं है । यह एक तरह से विज्ञान है । जिसे अथक प्रयास से प्राप्त किया जा सकता है ।
प्रश्न-4- एक युवा ज्योतिषाचार्य के रूप में निरंतर आपको पहचान मिल रही है । आपके प्रशंसकों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है । अपनी इस सफलता का श्रेय किसे देना चाहेंगे ?
उत्तर- इसका श्रेय मेरे गुरुजन (विशेष रूप से गुरुदेव जी.डी. वशिष्ठ, गुरुग्राम, हरियाणा), माता पिता और इष्ट जनों को देना चाहूँगा, जिनके कुशल मार्गदर्शन और सहयोग से मैं यहाँ तक पहुँच पाया हूँ ।
प्रश्न-5- आपके ज्योतिषाचार्य बनने की जो साधना रही है, उसके बारे में संक्षिप्त में कुछ बताएँ ।
उत्तर- देखिए, लक्ष्य तक पहुँचना कठिन हो सकता है, पर उसे पाना नामुमकिन नहीं। जब आप कर्मपथ पर आगे बढ़ेंगे तो बाधाओं का आना भी निश्चित है । बस आवश्यकता है सच्ची साधना के साथ अपने लक्ष्य के प्रति एकाग्र बने रहने की, जो मैंने भी किया है । आज मैं जो कुछ भी हूँ गुरुजनों और माता-पिता के आशीर्वाद से यहाँ तक पहुँचा हूँ ।
प्रश्न-6- आपके पास लोगों की समस्याओं का समाधान देने का क्या आधार है ? आख़िर आप जीवन की चुनौतियों को समझने और उन्हें सफलतापूर्वक पार करने में लोगों की मदद कैसे करते हैं ?
उत्तर- देखिए, समस्याओं के समाधान का आधार अलग-अलग हो सकते हैं । किंतु, मैं मूलतः लोगों की जन्मतिथि के अनुसार उनके ग्रह-नक्षत्रों के अध्ययन करने के बाद उनकी समस्याओं का चयन कर उचित उपाय सुझाता हूँ ।
प्रश्न-7- अगर किसी के पास जन्म का सही समय, तारीख़ और स्थान की जानकारी न हो, तो आप उसकी कुंडली का विश्लेषण किस आधार पर करते हैं ?
उत्तर- ऐसी स्थिति में संबंधित व्यक्ति के माता-पिता या बच्चों की जन्मतिथि के आधार पर या वो भी संभव न हो तो परिवार के किसी भी सदस्यों की जानकारी के आधार पर उसकी कुंडली का विश्लेषण किया जाता है ।
प्रश्न-8- आज युवा वर्ग बेरोज़गारी की समस्या को लेकर काफ़ी हताश नज़र आता है। उन्हें किस तरह का उपाय व मार्गदर्शन देना चाहेंगे ?
उत्तर- देखिए, मेरा व्यक्तिगत मानना है कि आज के हर युवा को अपनी कुंडली दिखाकर अथवा ग्रहों-नक्षत्रों की दशा के आधार पर अपना व्यवसाय या नौकरी का चयन करना चाहिए । ताकि कोई अशुभ स्थिति निर्मित न हो ।
प्रश्न-9- उम्मीद है, आपकी जीवनोपयोगी बातों से लोग लाभान्वित होंगे एवं आपके द्वारा सुझाए गए उपायों का पालन करके एक ख़ुशहाल जीवन की तरफ़ अग्रसित होंगे । आपसे बातचीत का सिलसिला बेहद ख़ास रहा । धन्यवाद…।
उत्तर- जी धन्यवाद
































