

अम्बिकेश गुप्ता
कुसमी। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा द्वारा ‘नक्सलवाद समूल नाश’ अभियान के अंतर्गत ग्राम एवं बूथ जलजली मंडल कुसमी विधानसभा सामरी में एक विशेष चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष उमेश बुनकर ने किया, जहां चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। विशेष रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना एवं महतारी वंदन योजना के लाभ, पात्रता एवं आवेदन प्रक्रिया के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भगवा गमछा पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में संगठनात्मक मजबूती और नक्सलवाद के विरुद्ध जनजागरण को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम में जिला प्रभारी अंकुश सिंह, जिला अध्यक्ष मंगलम पाण्डेय, युवा मोर्चा जिला महामंत्री नंदकिशोर गुप्ता, मंडल महामंत्री अभय गुप्ता, उपाध्यक्ष विवेक यादव, ओबीसी मंडल अध्यक्ष जगरनाथ यादव, किसान मोर्चा महामंत्री विकास गुप्ता सहित युवा मोर्चा के पदाधिकारी छोटू प्रजापति, मनीष जायसवाल, निपुण गुप्ता, ऋतिक गुप्ता, शिवप्रताप यादव, मुकेश यादव एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। जिन सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। आयोजकों ने बताया कि इस तरह के चौपाल कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों तक सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने और नक्सलवाद के खिलाफ जनसमर्थन मजबूत करने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।

































