सूरजपुर: केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने सूरजपुर जिले के सिलफिली से अंबिकापुर मार्ग के मजबूतीकरण के लिए 28 करोड़ 19 लाख रुपए मंजूर किए हैं। इस राशि से राष्ट्रीय राजमार्ग-43 के इस सड़क खंड के 363 कि.मी. से लेकर 373.5 कि.मी. में साढ़े दस कि.मी. की लंबाई का पेव्ड शोल्डर सहित मजबूतीकरण किया जाएगा। भारत सरकार द्वारा राज्य शासन के प्रस्ताव के अनुरूप वित्तीय वर्ष 2025-26 की वार्षिक कार्ययोजना के तहत इस सड़क खंड के मजबूतीकरण के लिए राशि स्वीकृत की गई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!