


Chhattisgarh Holi Dry Day: राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। होली के दिन पूरे छत्तीसगढ़ में शराब दुकानें बंद रहेंगी।सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार, होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया गया है। इस दौरान राज्य की सभी देशी और विदेशी मदिरा दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी।
प्रशासन ने संबंधित विभागों को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अवैध शराब बिक्री पर भी निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के इस फैसले का उद्देश्य त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना और किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकना है।
































