पुणे। रविवार को पुणे में इंद्रायणी नदी (Indrayani River) पर बना एक पुल ढह गया। पुल के ढह जाने से कई पर्यटकों के डूबने की आशंका है। यह घटना कुंडमाला में हुई, जो एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल (Pune News) है। जहां मानसून के दौरान काफी संख्या में पर्यटक आते हैं। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि इंद्रायणी नदी पर पुल ढहने से दो लोगों की मौत, 32 घायल, छह को बचा लिया गया, जबकि कुछ लोग बह गए हैं।एनसीपी विधायक सुनील शेलके ने कहा कि दुर्भाग्य से दो पर्यटकों की जान चली गई है। इसके अलावा चार से पांच लोगों को बचा लिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें यहां तैनात की गई हैं।

डीसीपी विशाल गायकवाड़ (जोन 2, पिंपरी चिंचवाड़) ने बताया कि झील और झरने के पास बना एक पुराना लोहे का पुल दोपहर 3:30 से 4:30 बजे के बीच ढह गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, दो लोगों की मौत हो गई है और 6-7 अन्य घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। एनडीआरएफ की टीम पहुंच गई है और बचाव अभियान चला रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!