अंबिकापुर: सरगुजा जिले के अंबिकापुर में होटल के गार्ड और व्यवसायी से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 8 जुलाई की शाम 5:30 बजे की है, जब होटल के सामने वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ और देखते ही देखते हमला हो गया।

जानकारी के अनुसार, होटल गार्ड सूरज द्वारा वाहन हटाने की बात कहने पर विकास सोनी, चुम्मा शर्मा उर्फ दीपक शर्मा, विशाल मिंज, राहुल सिंह, अविनेन्द्र सिंह उर्फ सिप्पु, सिद्धार्थ त्रिपाठी और गोरा खान ने गाली-गलौज कर गार्ड पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे होटल व्यवसायी दीपक जायसवाल और उनके चाचा सतीश जायसवाल पर भी स्टील के रॉड और हॉकी स्टिक से मारपीट की गई, जिससे तीनों को गंभीर चोटें आईं।पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 452/25 के तहत बी.एन.एस. की कई धाराओं में केस दर्ज किया। जांच के दौरान घटना के CCTV फुटेज, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई तेज की गई। पहले दो आरोपी  चुम्मा शर्मा और विकास सोनी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इसके बाद अन्य पांच आरोपियों  अविनेन्द्र सिंह, विशाल मिंज, राहुल सिंह, सिद्धार्थ त्रिपाठी और गोरा खान को गिरफ्तार किया गया। गोरा खान के पास से स्टील का रॉड भी बरामद किया गया है।पुलिस रिकॉर्ड में विशाल मिंज, सिद्धार्थ त्रिपाठी और गोरा खान के विरुद्ध पूर्व में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

इस सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक मनीष सिंह परिहार, सहायक उप निरीक्षक अजीत मिश्रा, सहायक उप निरीक्षक अभिषेक दुबे, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, आरक्षक दीपक पाण्डेय, अमरेश सिंह,  मनीष सिंह, जितेश साहू, संजीव चौबे, दीपक दास, रमेश राजवाड़े सक्रिय रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!