गौरेला-पेंड्रा-मरवाही: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में पिता की हत्या के एक सनसनीखेज मामले का गौरेला पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

मामला थाना गौरेला क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, 21 मार्च 2026 को प्रार्थी महिपाल सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च की शाम आरोपी विनोद कुमार पोर्ते (35 वर्ष), निवासी दरमोहली, ने अपने पिता गुलाब सिंह पोर्ते के साथ विवाद करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने धान खींचने वाली लकड़ी की कुरी से अपने पिता पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।घटना के बाद पुलिस ने घायल गुलाब सिंह को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर किया। लेकिन आरोपी उन्हें बाहर इलाज के लिए ले जाने के बजाय घर ले गया। उचित उपचार न मिलने के कारण 25 मार्च को गुलाब सिंह की मौत हो गई।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार खिलारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश कुमार मिश्रा और एसडीओपी श्याम कुमार सिदार के मार्गदर्शन में जांच शुरू की गई।पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर में गंभीर चोट के कारण मृत्यु की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी की संलिप्तता पाई गई।पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद घटना में प्रयुक्त लकड़ी की कुरी और खून से सने लकड़ी के टुकड़े बरामद किए। आरोपी को 6 अप्रैल 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे 17 अप्रैल तक न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!