देश : मिजोरम में मिजोरम विदेशी नागरिक गिरफ्तारी का मामला सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। एक अमेरिकी नागरिक मैथ्यू और छह यूक्रेनी नागरिकों को भारत-म्यांमार सीमा पर अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने के बाद गिरफ्तार किया गया है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि ये सभी बिना अनुमति सीमा क्षेत्र में सक्रिय थे और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल थे।

सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी नागरिक मैथ्यू विदेशी ईसाई संगठनों से चंदा इकट्ठा कर रहा था। आशंका है कि इस धन का उपयोग विद्रोही समूहों को आर्थिक मदद देने के लिए किया जा सकता था। इसके अलावा, जांच में यह भी संकेत मिले हैं कि ये लोग ड्रोन और आधुनिक युद्ध तकनीक का प्रशिक्षण देने में शामिल थे।

मिजोरम विदेशी नागरिक गिरफ्तारी मामले ने तब और गंभीर रूप ले लिया जब एजेंसियों को शक हुआ कि ये नेटवर्क भारत को आतंकी गतिविधियों के लिए ट्रांजिट कॉरिडोर बनाने की योजना पर काम कर रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि कुछ विदेशी भाड़े के लड़ाके म्यांमार के गृहयुद्ध में शामिल होने के लिए भारत का रास्ता इस्तेमाल कर रहे थे।

इस संवेदनशील मामले की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम मिजोरम-म्यांमार सीमा पर पहुंच चुकी है। एजेंसियां स्लीपर सेल और स्थानीय नेटवर्क की भी जांच कर रही हैं, क्योंकि कुछ स्थानीय लोगों के सहयोग की आशंका जताई गई है।

बताया जा रहा है कि 2024 में ही इस तरह की गतिविधियों को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। कुछ वीडियो और फोटो में म्यांमार के जंगलों में विदेशी हथियारबंद लोग देखे गए हैं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!