बलरामपुर/राजपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर स्थित परसुराम भवन सभागार में जिला शतरंज संघ बलरामपुर के तत्वावधान में रविवार को आयोजित जिला स्तरीय सीनियर ओपन शतरंज प्रतियोगिता सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई। यह प्रतियोगिता आगामी कोरबा में आयोजित राज्य स्तरीय जूनियर रेटिंग चेस चैंपियनशिप के लिए जिला टीम के चयन हेतु आयोजित की गई थी।

प्रतियोगिता में बलरामपुर, सरगुजा और सूरजपुर जिले के लगभग 80 प्रतिभागी शामिल हुए। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण युवा प्रतिभागियों का शानदार प्रदर्शन रहा। भटगांव की 13 वर्षीय बालिका खिलाड़ी अनन्या रे ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए चैम्पियन का खिताब जीता, वहीं अम्बिकापुर के 13 वर्षीय अंशुमान सहाय उपविजेता रहे। वाड्रफनगर के 15 वर्षीय खिलाड़ी अमन सिंह तीसरे स्थान पर और रामानुजगंज के वरिष्ठ खिलाड़ी व पूर्व चैम्पियन सौरव पाटले चौथे स्थान पर रहे।
13 वर्षीय बालिका श्रेया शिल्पी को सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी का पुरस्कार प्रदान किया गया।प्रतियोगिता के अंत में सभी विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी, नगद पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

अन्य वर्गों के विजेता:

अंडर-17: स्नेहा गुप्ता, अनुष्का बड़ा

अंडर-15: रोहन गुप्ता, अनन्या गुप्ता

अंडर-13: नव्या सिंह, प्रेरणा तिग्गा

अंडर-11: अरुप कुमार रे, परिधि गुप्ता

अंडर-09: अक्षत राज डांगरे, न्यासा यादव

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसी दौरान छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के महासचिव विनोद राठी की धर्मपत्नी निर्मला राठी के आकस्मिक निधन पर मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।इसके पश्चात प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन संघ के संयुक्त सचिव सरोज कुमार वैष्णव, राजा सिंह और संतोष सोनी ने प्रारंभिक चाल चलकर किया।प्रतियोगिता छह चक्रों में सम्पन्न हुई, जिसमें मुख्य निर्णायक प्रदीप मंडल एवं सह-निर्णायक सरोज सांडिल्य, चन्द्रशेखर राठौर, मालती भगत, रविशंकर गुप्ता, सुनीता राजवाड़े और वर्तिका तिवारी ने संचालन किया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि व जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष हरीश मिश्रा ने आयोजन की सराहना करते हुए “चेस इन ट्राइबल” योजना के अंतर्गत संभाग स्तर पर बड़े आयोजन की घोषणा की। उन्होंने शीघ्र ही जिले में संभाग स्तरीय प्रशिक्षण शिविर के आयोजन की भी जानकारी दी।सभा को संघ के उपाध्यक्ष भानु प्रकाश दीक्षित, सरोज वैष्णव व उमेश झा ने भी संबोधित किया।सभा का संचालन सावंत त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में सरगुजा संभाग के कन्वेनर विश्वनाथ मनियन, नेशनल इंस्ट्रक्टर शेषरतन जायसवाल, सुमन यादव, राहुल गुप्ता, बड़ी संख्या में अभिभावक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!