


ग्राउंड जिरो से अम्बिकेश गुप्ता की रिपोर्ट
कुसमी। बलरामपुर-रामानुजगंज जिला के विकास खंड कुसमी में अफीम के खेती का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा हैं. मंगलवार को अवैध अफीम की खेती का मामला सबसे पहले ग्राम पंचायत त्रिपुरी के सहायक ग्राम घोसरा पारा / सरनाटोली में आया जिसके अगले दिन बुधवार को जिला प्रशासन बलरामपुर ने कार्यवाही प्रारम्भ की पुरे मामले का खुलासा हुवा ही नहीं हैं इसी बिच ग्राम पंचायत खजुरी के सहायक ग्राम तुर्रिपानी में भी अवैध अफीम खेती करने का मामला देर शाम को सामने आया हैं. यहां जंगलो के बिच पहुचविहीन इलाको में अलग - अलग स्थानों पर भारी मात्रा में उक्त खेती किए जाने की पुष्टि ग्राउंड जीरो पर रिपोर्टिंग के बाद हुई हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ राज्य के जिला बलरामपुर - रामानुजगंज के कुसमी से करीब 15 किलोमीटर दूर कोरंधा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खजुरी के सहायक ग्राम तुर्रिपानी में भी अवैध अफीम की खेती किए जाने का मामला बुधवार की देर शाम को सामने आया हैं. बताया जा रहा हैं की झारखण्ड राज्य के ग्राम ग्वालखाड़ गांव का सीमा अफीम की अवैध खेती के कुछ दूर बाद पर सीमा प्रारम्भ हो जाति हैं. वहीं मुखबिर की सुचना पर इसकी जानकारी जैसे ही पुलिस को मिली वैसे ही कोरंधा थाना प्रभारी अमर कोमरे ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी अपने वरिष्ठ अधिकारीयों को दी हैं. तथा इलाके को प्रतिबंधित कर दिया गया हैं. उक्त स्थान पर तुरंत सिलबंद की कार्यवाही की गई हैं. इस मामले की प्रशासनिक पुस्टि नहीं की गई हैं. और अभी सभी जिम्मेदार अधिकारीयों ने फिलहाल चुप्पी साधना ही उचित समझा हैं. हालाँकि संचार टुडे सीजी एमपी न्यूज़ के प्रतिनिधि ने रात करीब 12 बजे ग्राउंड जीरो पर पैदल लम्बा सफर कर वास्तु स्थिति से अवगत होते हुवे परिस्थितियों को जाना तक जाकर यह मामला प्रसारित की जा सकी हैं. अपूष्ट जानकारी के अनुसार की गांव के सहादुर पिता देसिया सहित अन्य ग्रामीणो के भूमि पर अफीम की खेती की जा रही थीं।
गांव के कुछ लोगों ने अपने कैमरे में कैद तस्वीरों को साझा कीया हैं. जो दिन में मोबाईल के कैमरे में कैद था. तस्वीरों में साफ देखा जा सकता हैं. प्रशासन से बेखबर होकर अवैध अफीम की खेती इस इलाके में कैसे फल फूल रहा हैं। जो प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर रहें हैं। आखिर इस इलाके में इस कदर अफीम की खेती किसके इसारे में हो रहा हैं। यह पूरा मामला जाँच का विषय हैं ? आखिर इसका मास्टर माइंड कौन हैं यह अब तक स्पष्ट नहीं किया जा सका हैं। ग्राउंड जीरो पर कुछ फोटो ग्राफ मोबाईल के कैमरे में कड़ी मशक्कत के बाद कैद किया गया। देर रात तक अलग - अलग थाना से पुलिस बल उक्त स्थल पर सुरक्षा की दृष्टि से भेजी गई हैं। पुलिस ने किसी भी व्यक्ति को फिलहाल अफीम खेती तक जाने में प्रतिबन्ध लगा रखा हैं।
































