अंबिकापुर:  सरगुजा जिले में तापमान में गिरावट और बढ़ती ठंड को देखते हुए सरगुजा कलेक्टर ने जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त एवं अन्य विद्यालयों के समय में बदलाव किया है। नया आदेश 18 नवंबर 2025 को जारी किया गया है, जो तत्काल प्रभाव से 31 जनवरी 2026 तक लागू रहेगा।

कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में  कहा गया है कि ठंड के कारण विद्यार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्कूलों का संचालन समय निम्नानुसार परिवर्तित किया जाता है।

कलेक्टर ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होगा और 31 जनवरी 2026 तक मान्य रहेगा। आदेश की प्रति शिक्षा संचालक, जिला पंचायत, संयुक्त संचालक शिक्षा विभाग, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सहित सभी संबंधित विभागों को भेज दी गई है, ताकि समय परिवर्तन का पालन सुनिश्चित कराया जा सके।

शिक्षा विभाग ने सभी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिवर्तित समय-सारणी का पालन कराएं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!