

लखनपुर/प्रिंस सोनी : सरगुजा जिले के लखनपुर निवासी संजीता मार्को को मध्य प्रदेश की राजनीति में बैगा जनजाति की सक्रियता और जागरूकता के अध्ययन पर पीएचडी (डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की उपाधि प्रदान की गई है। संजीता मार्को का शोध कार्य राजनीति शास्त्र विषय में बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल के अंतर्गत वी एम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय हमीदिया कॉलेज भोपाल में संपन्न हुआ।
इस शोध का मार्गदर्शन डॉ भावना भदौरिया, प्रोफेसर, वी एम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, हमीदिया कॉलेज, भोपाल ने किया। शोध कार्य का विषय था “मध्य प्रदेश की राजनीति में बैगा जनजाति की सक्रियता एवं जागरूकता: जिला डिंडोरी के विशेष संदर्भ में”। इस शोध के माध्यम से डिंडोरी जिले की जनजातीय राजनीति और सामाजिक जागरूकता पर विस्तृत अध्ययन प्रस्तुत किया गया है, जो क्षेत्रीय राजनीति में जनजातियों की भागीदारी को समझने में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
संजीता मार्को डॉ पी.एस. मार्को की पत्नी हैं और यू.एस. सैय्याम पूर्व एडिशनल डायरेक्टर, कृषि विभाग की पुत्री है। वे सरगुजा के निवासी लखनपुर के है अभी वर्तमान में लखनपुर हाई सेकेंडरी स्कूल लटोरी में व्याख्याता के पद पर स्कूल में पदस्थ है। संगीता मार्को की यह उपलब्धि न केवल परिवार के लिए गर्व का विषय है, बल्कि सभी के लिए भी प्रेरणास्त्रोत है।
बरकतउल्ला विश्वविद्यालय ने 10 सितंबर 2025 को आधिकारिक अधिसूचना जारी करते हुए सूचित किया कि संजीता मार्को पीएचडी की उपाधि हेतु उपयुक्त पाई गई हैं। अधिसूचना में उनके नाम, पता, शोध केंद्र, विषय, शोध का शीर्षक, मार्गदर्शक और ओपन विवा की तिथि का उल्लेख किया गया है। उनकी विवा परीक्षा 28 अगस्त 2025 को संपन्न हुई।






















