उत्तर प्रदेश : के सहारनपुर में हुई एक शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। सहारनपुर सादगी भरी शादी ने समाज को एक मजबूत संदेश दिया है, जहां दहेज के नाम पर केवल 1 रुपया और शगुन में एक नारियल लेकर विवाह संपन्न किया गया। यह अनोखी शादी सरसावा क्षेत्र के मीरपुर गांव में हुई, जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

इस विवाह की खास बात इसकी सादगी और सामाजिक सोच रही। मीरपुर निवासी और इंडियन आर्मी से रिटायर्ड चौधरी ओमपाल सिंह ने अपने बेटे मधुर चौधरी की शादी ब्रजमंडल की रहने वाली ज्योति सौरोत से 16 मार्च 2026 को कराई। दोनों परिवारों की पहली मुलाकात मथुरा में एक धार्मिक यात्रा के दौरान हुई थी। वहीं बातचीत के दौरान रिश्ते की शुरुआत हुई और बाद में इसे शादी में बदल दिया गया।

नवविवाहित जोड़ा भारतीय सेना में अधिकारी पद पर तैनात है, हालांकि सुरक्षा कारणों से उनकी पोस्टिंग का खुलासा नहीं किया गया है। इस सहारनपुर सादगी भरी शादी में न कोई दिखावा था और न ही दहेज का दबाव, जो इसे खास बनाता है।

दूल्हे के पिता चौधरी ओमपाल सिंह ने कहा कि उनके लिए बहू ही सबसे बड़ा दहेज है। उन्होंने समाज को संदेश देते हुए कहा कि बेटियां बोझ नहीं होतीं, बल्कि उन्हें शिक्षित और सशक्त बनाना चाहिए।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!