


बलरामपुर: विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिए भेलवाडीह लाइवलीहुड कॉलेज को स्ट्रांग रूम एवं मतदान सामग्री वितरण व वापसी केन्द्र बनाया गया है। जिसके मद्देनजर रखते हुए बलरामपुर से चांदो-सामरी की ओर जाने वाली तथा सामरी चांदो से बलरामपुर की ओर आने वाली वाहनों के लिए परिवर्तित मार्ग निर्धारित किया गया है। बलरामपुर से चांदो की ओर जाने वाली वाहनें सरनाडीह चौक से बरदर रूट होते हुए गणेश मोड़ चौकी के पास निकलेंगी। इसी प्रकार सामरी चांदो से बलरामपुर की ओर आने वाली वाहनें गणेश मोड़ से बरदर रूट होते हुए संयुक्त जिला कार्यालय (सेमली मोड़) के समीप निकलेंगी।
































