Strait of Hormuz: को लेकर मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। ईरान ने भारत समेत पांच देशों के जहाजों को इस महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग से गुजरने की अनुमति दे दी है। इससे वैश्विक तेल-गैस सप्लाई पर पड़े दबाव में कुछ कमी आने की उम्मीद है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने स्पष्ट किया कि Strait of Hormuz पूरी तरह बंद नहीं किया गया है। भारत, चीन, रूस, पाकिस्तान और इराक के जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान किया गया है। इन देशों ने ईरान से बातचीत कर सुरक्षित आवाजाही की मांग की थी, जिसे स्वीकार कर लिया गया।

Strait of Hormuz: किन देशों के लिए बंद है रास्ता?
अराघची ने कहा कि यह मार्ग केवल दुश्मन देशों और उनके सहयोगियों के लिए बंद है। उन्होंने बताया कि जिन देशों को मित्र माना जाता है या जिनके साथ विशेष समझौता हुआ है, उन्हें ही गुजरने की अनुमति दी जा रही है। ईरानी सेना ने इन पांच देशों के जहाजों को सुरक्षा भी प्रदान की है।

जंग की स्थिति पर उन्होंने कहा कि ईरान अपने दुश्मनों के जहाजों को गुजरने देने का कोई कारण नहीं देखता। साथ ही अमेरिका के साथ किसी औपचारिक बातचीत से भी इनकार किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!