LPG Crisis : के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। पिछले कुछ दिनों से एलपीजी आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ रही थी, लेकिन अब स्थिति में सुधार के संकेत मिल रहे हैं। रविवार सुबह एलपीजी से लदा कार्गो शिप ‘पिक्सिस पायनियर’ मंगलुरु के न्यू मंगलौर पोर्ट पर पहुंच गया है, जिससे सप्लाई को लेकर राहत की उम्मीद जगी है।

जानकारी के मुताबिक, यह जहाज अमेरिका के टेक्सास से नीदरलैंड के रास्ते भारत पहुंचा है और इसमें बड़ी मात्रा में एलपीजी गैस लाई गई है। LPG Crisis के इस दौर में इस जहाज का आगमन काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इससे आने वाले दिनों में गैस की उपलब्धता बेहतर होने की संभावना है।

सिर्फ ‘पिक्सिस पायनियर’ ही नहीं, बल्कि कई अन्य कार्गो शिप भी एलपीजी लेकर भारत आने वाले हैं। इससे साफ संकेत मिल रहा है कि देश में एलपीजी सप्लाई जल्द ही सामान्य हो सकती है और बाजार में किसी तरह की कमी की स्थिति नहीं बनेगी।

LPG Crisis को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय हालात के कारण सप्लाई प्रभावित हुई थी, लेकिन अब धीरे-धीरे स्थिति पटरी पर लौट रही है। सरकार भी लगातार प्रयास कर रही है कि घरेलू और कमर्शियल दोनों ही उपभोक्ताओं को पर्याप्त गैस उपलब्ध कराई जा सके।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!