कोरबा। जिले में एक दुर्लभ मछली देखने को मिली जिसकी 4 आँखें है। जिससे हरदी बाजार स्थित सराई सिंगार गांव में इस मछली के मिलने से हलचल मच गई। मिली जानकारी अनुसार 30 जून को राधा सागर तालाब में स्थानीय निवासी भंगू निर्मलकर को नहाते समय यह विचित्र मछली मिली। इस मछली का मुंह असामान्य रूप से बड़ा है। भंगू रात में मछली को अपने घर ले गए। अगली सुबह जैसे ही इस खबर का पता चला, आसपास के गांवों से लोग इसे देखने पहुंचने लगे। ग्रामीणों का मानना है कि यह कोई साधारण मछली नहीं है और इसमें दैवीय शक्तियां हैं।

मछली पालन विशेषज्ञों के मुताबिक, यह मछली आमतौर पर एक्वेरियम में पाली जाती है। जब इसका आकार बड़ा हो जाता है, तब लोग इसे तालाब या नदी में छोड़ देते हैं। यह एक दुर्लभ प्रजाति है जो सामान्यतः प्राकृतिक जल स्रोतों में नहीं मिलती।विशेषज्ञों ने यह भी बताया कि कुछ मछली प्रजातियों में केमिकल पाए जाते हैं, जिनका सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इसलिए ऐसी मछलियों को खाने से बचना चाहिए। ग्रामीणों की भावनाओं को देखते हुए मछली को वापस तालाब में छोड़ दिया गया है। यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!