


अंबिकापुर: सरगुजा जिले के थाना धौरपुर क्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 12 फरवरी 2026 को थाना धौरपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि ग्राम करौली निवासी विकास हसदा ने उसे विवाह का भरोसा देकर शारीरिक शोषण किया और अब शादी करने से इंकार कर रहा है। पीड़िता की शिकायत पर थाना धौरपुर में अपराध क्रमांक 06/26 धारा 69 बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पीड़िता तथा घटना से जुड़े गवाहों के बयान दर्ज किए गए और आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई। सतत प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपी विकास हसदा आत्मज शिवब्रत हसदा, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम करौली, थाना धौरपुर को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया, जिसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।
इस संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक अश्वनी दीवान के नेतृत्व में सहायक उप निरीक्षक रामधनी राम, प्रधान आरक्षक अमरसाय मिंज, आरक्षक प्रदीप बखला, अनिल बड़ा, सुशील मिंज एवं पंकज देवांगन की सक्रिय भूमिका रही।
































