बलरामपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर जिले में तीन दिवसीय“छत्तीसगढ़ रजत 25 महोत्सव” का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 2 नवंबर से 4 नवंबर तक बलरामपुर के शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान में होगा।

इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि होंगे सांसद चिंतामणि महाराज। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, कृषि व आदिम जाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम, विधायक  उद्देश्वरी पैकरा ,  शकुंतला सिंह पोर्ते , जिला पंचायत अध्यक्ष  हीरामुनी निकुंज, जनपद पंचायत अध्यक्ष  सुमित्रा चेरवा, उपाध्यक्ष धीरज सिंहदेव, और नगर पालिका अध्यक्ष  लोधी राम एक्का विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

जिला प्रशासन बलरामपुर-रामानुजगंज द्वारा आयोजित यह राज्योत्सव दोपहर 2 बजे से प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ-साथ राज्य के 25 वर्ष की विकास यात्रा पर केंद्रित प्रदर्शनी, स्थानीय कला-संस्कृति, हस्तशिल्प और लोकनृत्य का प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान जिले के विभिन्न विकास योजनाओं और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। आयोजन समिति ने आम नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में उपस्थित होकर राज्य की गौरवशाली उपलब्धियों का साक्षी बनने की अपील की है।

राज्योत्सव कार्यक्रम रूट चार्ट,पार्किंग स्थल

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!