

सूरजपुर। सूरजपुर नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस ने अपना दबदबा कायम रखते हुए अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया है। कांग्रेस की प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज कर नगर पालिका अध्यक्ष पद पर अपनी दावेदारी मजबूत की है।
वार्डों का चुनाव परिणाम
नगर पालिका के 18 वार्डों में विभिन्न दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों ने अपनी जीत दर्ज की।
1. वार्ड 01 - भाजपा से अजय सिंह विजयी
2. वार्ड 02- कांग्रेस के पारस नाथ राजवाड़े विजयी
3. वार्ड 03 - भाजपा के मुकेश गर्ग विजयी
4. वार्ड 04- भाजपा के प्यारे साहू विजयी
5. वार्ड 05 - कांग्रेस के प्रशांत साहू विजयी
6. वार्ड 06 - भाजपा के शैलेश अग्रवाल विजयी
7. वार्ड 07 - कांग्रेस के गैबीनाथ साहू विजयी
8. वार्ड 08 - भाजपा के पंकज चौबे विजयी
9. वार्ड 09 - कांग्रेस के राम सिंह विजयी
10. वार्ड 10 - कांग्रेस की राधामुनि विजयी
11. वार्ड 11 - भाजपा की कंचन संजू सोनी विजयी
12. वार्ड 12 - कांग्रेस की पुष्पलता गोयल विजयी
13. वार्ड 13- निर्दलीय पुष्पलता पवन साहू विजयी
14. वार्ड 14 - भाजपा के राजेश साहू विजयी
15. वार्ड 15 - निर्दलीय पिंकी साहू विजयी
16. वार्ड 16 - भाजपा के प्रमोद तायल विजयी
17. वार्ड 17- निर्दलीय भूपेंद्र राजवाड़े विजयी
18. वार्ड 18 - निर्दलीय ललन सोनवानी विजयी
नगर पालिका के इस चुनाव में कांग्रेस ने महत्वपूर्ण जीत हासिल कर अध्यक्ष पद पर कब्जा किया है। पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे बड़ी सफलता के रूप में देखा है। हालांकि निर्दलीय और भाजपा उम्मीदवारों ने भी कुछ वार्डों में मजबूत प्रदर्शन किया।
































