

बलरामपुर/राजपुर। अत्यंत दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि राजपुर निवासी संचार टुडे सीजीएमपी न्यूज़ के प्रधान संपादक अनिल सोनी की माता कमला सोनी पति बिगन सोनी 68 वर्ष का सोमवार की रात्रि 8 बजे हृदय गति रुक जाने की वजह से स्वर्ग लोक गमन हो गया है। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह 9 बजे गेउर नदी किनारे मुक्ति धाम में किया जाएगा। कमला सोनी के निधन से समूचे राजपुर में शोक का माहौल है। ईश्वर इस दुख की घड़ी में पूरे परिवार को सबल प्रदान करें और मृत आत्मा को शांति प्राप्त करें।
































