

रायपुर : जॉब फेयर के माध्यम से नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय रायपुर द्वारा 23 मार्च को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक प्लेसमेंट कैंप आयोजित किया जाएगा, जिसमें 100 से अधिक पदों पर भर्ती की जाएगी।
इस रायपुर जॉब फेयर में 10वीं पास उम्मीदवारों के साथ-साथ 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी भी भाग ले सकते हैं। खास बात यह है कि निजी क्षेत्र की कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड द्वारा अर्बन प्रमोटर के 100 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए महिला और पुरुष दोनों आवेदन करने के पात्र हैं। चयनित उम्मीदवारों को 10,000 से 20,000 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।
इसके अलावा, पेस्ट कंट्रोल टेक्नीशियन के 5 पदों पर भी भर्ती की जाएगी, जिसके लिए न्यूनतम योग्यता 8वीं पास निर्धारित है। इन पदों के लिए 10,000 से 14,000 रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
रायपुर जॉब फेयर में शामिल होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थियों को अपने बायोडाटा, आधार कार्ड और शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की छायाप्रति के साथ निर्धारित समय पर उपस्थित होना होगा। साथ ही, इस जॉब फेयर में भाग लेने के लिए छत्तीसगढ़ ई-रोजगार पोर्टल पर पंजीयन अनिवार्य किया गया है।

































