रायगढ़। जिले में पुलिस ने एक संगठित आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। मोबाइल दुकान में चोरी और दो बैंकों में लूट के असफल प्रयास में शामिल कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें 5 युवा और 1 नाबालिग शामिल हैं। आरोपियों के कब्जे से दो कार, 60 मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया, जिनकी कुल कीमत 26.47 लाख रुपए आंकी गई है।

घटना की शुरुआत

यह पूरा मामला फरवरी महीने में घरघोड़ा थाना क्षेत्र के कुडुमकेला स्थित मोबाइल दुकान में चोरी से शुरू हुआ था। इसके बाद 15-16 मार्च को धरमजयगढ़ ग्रामीण बैंक और 16-17 मार्च को जूटमिल स्थित पंजाब नेशनल बैंक में लूट/चोरी का प्रयास हुआ।

जांच और गिरफ्तारी

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर सूचना के आधार पर पत्थलगांव निवासी मोहम्मद अरसलान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने पूरे गिरोह का खुलासा किया। अरसलान को गिरोह का सरगना बताया जा रहा है।

पुलिस ने बताया कि गिरोह पहले दुकानों और बैंकों की रेकी करता था, फिर रात में कार से जाकर चोरी या लूट का प्रयास करता था। कुडुमकेला की मोबाइल दुकान से मोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक सामान और नकदी चोरी कर जंगल में छिपा दी गई। बैंक वारदातों में तिजोरी नहीं खुल सकी, लेकिन आरोपी सीसीटीवी सिस्टम निकालकर ले गए

बरामदगी और आरोपी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मारुति सियाज और महिंद्रा एक्सयूवी-500 कार, 60 मोबाइल और अन्य सामान जब्त किया।

गिरफ्तार आरोपी:

  • मोहम्मद अरसलान (पत्थलगांव)
  • करण महंत (रायगढ़)
  • अल्तमस खान
  • जॉनसन बेक
  • कवलेश यादव
  • 1 नाबालिग

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!