


अंबिकापुर: व्यापारी संवाद सम्मेलन में सरगुजा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की जमकर सराहना की गई। कोतवाली थाना एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम ने 20 लाख रुपये की लूट के मामले को चंद घंटों में सुलझाकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिसके बाद पुलिस टीम को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।यह सम्मान कार्यक्रम गत दिवस होटल पर्पल ऑर्किड में आयोजित व्यापारी संवाद सम्मेलन के दौरान हुआ, जहां पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राजेश अग्रवाल ने सरगुजा पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए टीम को सम्मानित किया।
28 दिसंबर 2025 को शहर के व्यापारी अनिल अग्रवाल दुकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सत्तीपारा कैलाश मोड़ के पास अज्ञात बदमाशों ने डंडे से हमला कर उन्हें घायल कर दिया और रुपये से भरा बैग लूटकर फरार हो गए।मामले की गंभीरता को देखते हुए डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमोलक सिंह ढिल्लों एवं नगर पुलिस अधीक्षक राहुल बंसल के नेतृत्व में थाना कोतवाली व साइबर सेल की संयुक्त टीम ने चंद घंटों में आरोपियों 1. दीपक दास 2. रोहित दास को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और 20 लाख रुपये नगद बरामद किए गए। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।इस सम्मेलन में मंत्री राजेश अग्रवाल, लुंड्रा विधायक प्रबोध मिंज, भाजपा जिलाध्यक्ष अखिलेश सोनी, पीड़ित व्यापारी अनिल अग्रवाल सहित व्यापारी वर्ग ने पुलिस टीम को शाल पहनाकर सम्मानित किया।
इस सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों में
निरीक्षक शशिकान्त सिन्हा, एएसआई अजीत मिश्रा, एएसआई विवेक पांडेय, प्रधान आरक्षक भोजराज पासवान, विकास सिन्हा, छत्रपाल सिंह, जयदीप सिंह तथा आरक्षक मनीष सिंह, अमन पुरी, नितिन सिन्हा, विवेक राय, अमित विश्वकर्मा शामिल रहे।
































