सूरजपुर: सूरजपुर जिले में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 02 फरवरी 2026 को ब्लॉक प्रेमनगर में जनजागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जनपद पंचायत प्रेमनगर के सभाकक्ष में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में जिला मलेरिया सलाहकार  विवेक सदन नाविक ने उपस्थित सरपंच, सचिव, शिक्षक, व्याख्याता एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को फाइलेरिया रोग के कारण, लक्षण, बचाव एवं उपचार की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बैनर, पोस्टर, पंपलेट, पंप मशीन एवं ऊंचाई टेप के माध्यम से समझाया कि फाइलेरिया किस प्रकार फैलता है और इससे बचाव के लिए दवा सेवन कितना आवश्यक है।

उन्होंने बताया कि शासन द्वारा तीन प्रकार की दवाएं
डीईसी, एल्बेंडाजोल एवं आईवरमैक्टिन
जनता को निःशुल्क दी जा रही हैं, जिनका शत-प्रतिशत सेवन ही इस बीमारी को जड़ से समाप्त कर सकता है। उपस्थित सभी प्रतिनिधियों से अपने-अपने ग्राम पंचायतों में व्यापक प्रचार-प्रसार कर दवा सेवन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया गया।

इस अवसर पर बीएमओ डॉ. तिलकेश्वर सिंह, सीईओ प्रभारी,  एम टी एस संतोष कुमार सिंह,पंचायत इंस्पेक्टर सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाली चुनौतियों पर भी चर्चा की गई और उनके समाधान पर जोर दिया गया।कार्यक्रम का उद्देश्य समुदाय को जागरूक कर फाइलेरिया मुक्त क्षेत्र बनाना बताया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!