PSL 2026 Empty Stadium : के फैसले ने क्रिकेट प्रशंसकों के बीच चर्चा छेड़ दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने हाल ही में घोषणा की कि सुरक्षा कारणों और ईंधन संकट के चलते पाकिस्तान सुपर लीग 2026 के कुछ मुकाबले बिना दर्शकों के खेले जाएंगे। इस फैसले के सामने आते ही सोशल मीडिया पर मजेदार प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग गई।

सोशल मीडिया यूजर्स ने इस निर्णय को लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का जमकर मजाक उड़ाया। कई लोगों ने इसे “पेट्रोल शॉर्टेज लीग” कहकर ट्रोल किया। आईसलैंड क्रिकेट ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर लिखा कि PSL अब वास्तव में “Petrol Shortage League” बन गई है। कुछ यूजर्स का मानना है कि इस फैसले के पीछे पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच जारी तनाव भी जिम्मेदार है।

PSL 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है और इस बार टूर्नामेंट सिर्फ दो शहरों में आयोजित किया जाएगा। PCB के चीफ मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि ईंधन संकट के कारण प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ने नागरिकों से आवाजाही सीमित रखने का अनुरोध किया है। नकवी ने कहा कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते, तब तक स्टेडियम में दर्शकों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इस PSL 2026 Empty Stadium फैसले से साफ है कि सुरक्षा और संसाधनों की चुनौतियों ने टूर्नामेंट के अनुभव को प्रभावित किया है। हालांकि मैच खेले जाएंगे, लेकिन दर्शकों की उपस्थिति के बिना यह लीग एक अलग अनुभव बनकर सामने आएगी।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!