


नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात के राष्ट्रपति महामहिम शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान से बात की।प्रधानमंत्री ने यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुई मौत पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए दु:ख जताया। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।
प्रधानमंत्री ने यूएई में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए यूएई के राष्ट्रपति को धन्यवाद दिया। उन्होंने आगे यह भी जोर दिया कि भारत क्षेत्र में तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करता है।
प्रधानमंत्री ने एक्स (X) पर साझा किया:
“मैंने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के राष्ट्रपति, मेरे भाई शेख मोहम्मद बिन जायद अल नहयान से बात की।यूएई पर हुए हमलों की कड़ी निंदा की और इन हमलों में हुए मौत पर दु:ख जताया। इस कठिन समय में भारत यूएई के साथ एकजुटता से खड़ा है।
संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) में रह रहे भारतीय समुदाय का ध्यान रखने के लिए उनका धन्यवाद किया। हम तनाव कम करने, क्षेत्रीय शांति, सुरक्षा और स्थिरता का समर्थन करते हैं।”































