सूरजपुर/प्रतापपुर।महादेव की दया और साहब दीदी के आशीर्वाद से विराट शिव गुरु महोत्सव को ऐतिहासिक और भव्य रूप देने की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। जिला स्तरीय शिव शिष्य समिति की अध्यक्ष चंद्रिका कुशवाहा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समिति के सभी पदाधिकारी और सैकड़ों सक्रिय गुरु भाई-बहनों ने हिस्सा लिया।

बैठक में महोत्सव की सफलता के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहन विचार-विमर्श किया गया और कार्यक्रम की रूप-रेखा तय की गई। इस दौरान आयोजन समिति का गठन भी किया गया, जिसमें अध्यक्ष पद के लिए नगर पंचायत उपाध्यक्ष अजीत शरण सिंह (बुल्लू बाबा) को सर्वसम्मति से चुना गया। उपाध्यक्ष के लिए लालबहादुर गुप्ता, विजय यादव, धन्नू पैकरा और जोखन राम, सचिव पद के लिए राजेश कश्यप, सह सचिव बैजंती गुप्ता, कोषाध्यक्ष नवीन नाविक, मीडिया प्रभारी राजेश गुप्ता और प्रशांत सिंह को सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अतिरिक्त 21 सदस्यों की कार्यकारिणी भी बनाई गई।

बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि तन, मन और धन से इस महान महोत्सव को सफल बनाने में हर संभव सहयोग किया जाएगा। नव नियुक्त अध्यक्ष अजीत शरण सिंह ने कहा कि साहब श्री हरिन्द्रानंद जी ने शिव चर्चा को पूरे जनमानस में फैलाया और यह हमारा परम सौभाग्य है कि महाकाल महादेव हमें गुरु बनाने का अवसर दे रहे हैं। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को शिव को गुरु बनाने का आह्वान किया।समिति में लगभग 200 से अधिक गुरु भाई-बहनों को शामिल किया गया है और सभी ने महोत्सव को ऐतिहासिक बनाने का संकल्प लिया है।

कार्यक्रम में मुख्यालय रांची से बरखा दीदी एवं अर्चित आनंद भैया का आगमन हो रहा है। यह भव्य महोत्सव दिनांक 09 नवंबर (रविवार) को सुबह 10 बजे से 4 बजे तक आयोजित किया जाएगा। आयोजन स्थल और कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था समिति द्वारा सुनिश्चित की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!